फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: कार सवार बदमाशों ने तमंचे दिखाकर 20 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। कार सवार बदमाशों ने मंगलवार देर रात ऑटो पर सवार परदेश से लौट रहे एक परिवार के लोगों से तमंचे के बल पर लूट की। विरोध करने पर लुटेरों ने परिवार के मुखिया को तमंचे के बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद लुटेरे भाग निकले।
विज्ञापन

रामगंज थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी मोतीलाल का पुत्र आशीष दिल्ली में व्यवसाय करता है। आशीष गांव के ही अनिल व परिवार के साथ मंगलवार को दिल्ली से घर आ रहा था। उसकी ट्रेन प्रयागराज के छिंवकी तक ही थी। पुत्र व उसके परिवार को लाने के लिए पिता अपना ऑटो लेकर प्रयागराज गया था।
ट्रेन आने के बाद मोतीलाल पुत्र आशीष, उसकी पत्नी श्रेया दो बच्चे समर व नमन के साथ ही गांव के अनिल गुप्ता को प्रयागराज से अपने ऑटो पर बैठाकर घर के लिए निकले थे। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे छीड़ा-भादर मार्ग पर स्थित छीड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास कार सवार चार लोगों ने उनका ऑटो रोक लिया। रुकते ही उन लोगों ने तमंचा लगाकर ऑटो सवार सभी लोगों को घेर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार इसके बाद तमंचे के बल पर बदमाशों ने आशीष के पास से पांच हजार रुपये नकद व करीब दस हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन छीन लिया। दूसरे बदमाश ने अनिल गुप्ता की कब्जे से करीब साढ़े चार हजार रुपये निकाले इसके बाद सभी फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाश ने असलहे की बट से मोतीलाल की पिटाई कर दी जिसमें वह घायल भी हो गए।
पीड़ितों के अनुसार विरोध करते समय एक तमंचे की मैगजीन घटना स्थल पर गिर गई थी। बदमाशों के फरार होने के बाद पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 के साथ ही स्थानीय थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घायल मोतीलाल को सीएचसी पहुंचाया जहां उनका इलाज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया की घटना की प्राथमिकी दर्ज करके पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है। कई संदिग्धों की तलाश में टीम लगाई गई है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें