फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो सगे हत्यारे भाइयों को उम्रकैद

Thu, 13 Jul 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए दो सगे भाइयों को एडीजे एकता वर्मा ने बृहस्पतिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोनों पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए जेल भेजने का आदेश दिया है। मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के नौगवातीर गांव का है।
विज्ञापन



नौगवातीर गांव के हरिशंकर सिंह की 25 मार्च 2007 को मसूर ले जाने को लेकर हुए विवाद में लाठी से मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में उसके गांव के ही सूर्य नरायन सिंह, उसके पुत्र इंद्र कुमार सिंह व पवन कुमार सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।


11 जुलाई को कोर्ट ने आरोपी सगे भाइयों इंद्र कुमार सिंह व पवन कुमार सिंह को दोषी करार देते हुए जेल भेजने का आदेश दिया था और सजा सुनाने के लिए 13 जुलाई की तिथि नियत की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया जहां शासकीय अधिवक्ता संजय सिंह और बचाव पक्ष की ओर से दलीलें पेश की गईं।
विज्ञापन



एडीजे एकता वर्मा ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद दो दोषियों को सजा सुनाते हुए जेल भेजने का आदेश दिया। आरोपी सूर्य नरायन सिंह की मुकदमेे के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें