फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फायर टेंडर के टैंक में लीकेज, निरीक्षण में खुली पोल

Mon, 17 Apr 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फायर स्टेशन जयसिंहपुर का रविवार को सदर विधायक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फायर टेंडर के टैंक में लीकेज दिखा। इस पर उन्होंने डीएम और सीएफओ से फोन पर बात कर दूसरा वाहन उपलब्ध कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन




जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अठैसी गांव स्थित अग्निशमन केंद्र पर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विधायक राज प्रसाद पहुंच गए। उन्हें दमकल की बड़ी गाड़ी के टैंक में लीकेज की वजह से जगह-जगह पानी रिसता दिखा। इस पर उन्होंने सीएफओ संजय कुमार शर्मा और जिलाधिकारी जसजीत कौर से फोन पर बात कर उन्हें समस्या से अवगत कराते हुए दूसरी गाड़ी उपलब्ध कराने को कहा।


दोनों अधिकारियों ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि जनता से उन्हें बार-बार यह शिकायत मिल रही थी कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जर्जर है जिससे उन्हें आग लगने के समय राहत नहीं मिल पाती। जनता की शिकायत पर ही फायर स्टेशन जयसिंहपुर का निरीक्षण किया है। केंद्र प्रभारी को आग लगने की सूचना मिलने पर त्वरित गति से राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें