फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वकीलों ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

Tue, 25 Jun 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जमीन के विवाद में अधिवक्ता वेदांग त्रिपाठी व उनके पिता से अभद्रता करते हुए अपमानित करने के विरोध में सोमवार को वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज वकीलों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए गोसाईगंज एसओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकीलों ने गोसाईगंज एसओ धीरज कुमार व द्वारिकगंज चौकी इंचार्ज अमित सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने और जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एएसपी अरुण चंद्र ने वकीलों को कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन






गोसाईगंज थाने के बल्लीपुर खेड़ी निवासी अधिवक्ता वेदांग त्रिपाठी का गांव के ही कुछ लोगों से 20 जून को जमीन को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि गोसाईगंज एसओ धीरज कुमार व द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने वेदांग त्रिपाठी के पिता श्रवण त्रिपाठी के साथ अभद्रता करते हुए अपमानित किया और उन्हें द्वारिकागंज चौकी में बंद कर दिया था। इसके बाद वेदांग त्रिपाठी के चौकी पर पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें भी अपमानित किया था। इसकी जानकारी होने पर अधिवक्ता वरुण मिश्र की अगुवाई में कई वकील चौकी पहुंच गए थे। तब पुलिस ने उन्हें छोड़ा था।


शनिवार की रात 10 बजे विपक्षियों ने वेदांग त्रिपाठी के घर धावा बोल दिया था। आरोपियों ने असलहे से फायर कर जानलेवा किया और बाइक तोड़ दी थी। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने वेदांग त्रिपाठी की तहरीर पर गांव के उत्कर्ष तिवारी, संजय तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, रामकुबेर तिवारी व आठ अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को कोर्ट खुला तो वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन



वकीलों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए एसओ के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। वकीलों ने एएसपी अरुण चंद्र को ज्ञापन देकर एसओ धीरज कुमार व चौकी इंचार्ज अमित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और जानलेवा हमले में नामजद अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद पांडेय, सचिव आर्तमणि मिश्र, पूर्व अध्यक्ष अरुण उपाध्याय, रवि शुक्ल, वरुण मिश्र, रोहित अवस्थी, दिनेश दुबे, विमल दुबे, विकास पाठक, टोनी सिंह, वेदांग त्रिपाठी, सत्येंद्र लक्ष्मी शुक्ल आदि मौजूद रहे।


सीओ सिटी ने रुपये मांगने के आरोपी पर दर्ज कराया केस
गोसाईगंज। जानलेवा हमले का केस दर्ज कराने वाले वेदांग त्रिपाठी से अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने के लिए एक व्यक्ति फोन करके खुद को गोसाईगंज थाने का सिपाही बताकर सीओ सिटी शिवम मिश्रा के नाम पर रुपये मांग रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर सोमवार को सीओ सिटी ने तहरीर देकर राजेंद्र त्रिपाठी नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। प्रभारी एसओ अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि केस दर्जकर मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें