कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के चंदौली गांव के पास बुधवार की सुबह अधिवक्ता रामनारायण मौर्य की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनके निधन पर बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश शुक्ल की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
संघ सभागार में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। बार अध्यक्ष ने बताया कि अधिवक्ताओं ने 50 हजार रुपये की सहयोग धनराशि एकत्रित की है। अधिकारियों से भी 50 हजार रुपये की सहयोग धनराशि एकत्रित की गई है। शुक्रवार को बार अध्यक्ष व सचिव एकत्रित की गई सहयोग राशि मृतक के परिजनों को देंगे। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव बुधवार रात उनके पैतृक आवास अखंडनगर थाने के पौधन रामपुर गांव पहुंचा। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने गोमती नदी के देवाढ़ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया।