सुल्तानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व कमला नेहरू विधि संस्थान की ओर से शनिवार को कॉलेज में आयोजित मूट कोर्ट में विधि छात्रों को न्यायालयीय व्यवस्था से परिचित कराया गया। इस दौरान कई वादों का विचारण भी किया गया।
मूट कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज अभिषेक सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपना अनुभव साझा किया। इसके साथ ही भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
इस दौरान राज्य बनाम अमरावती, राज्य बनाम शशांक समेत कई वादों पर बहस हुई। बुतुल किदवई, तस्मिया सिराज, प्रतिभा सिंह, अजरा शकील, राशिद अली खान, दिलीप राय, शिवम दुबे, धर्मात्मा सिंह, अविनाश पांडेय व सुमन कनौजिया समेत कई छात्र-छात्राओं ने मूट कोर्ट में सक्रिय भूमिका निभाई।
विधि संकाय के समन्वयक प्रो. सुशील कुमार सिंह, विधि विभागाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला, डॉ. मुईन अतहर, डॉ. सुभाष चंद्र यादव, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. प्रभात सिंह व डॉ. अब्दुल हफीज समेत अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।