फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ

Thu, 27 Jun 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जनपद के दुबेपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अहिमाने में बुधवार को बच्चों को विटामिन-ए की दवा पिलाकर सीएमओ डॉ. ओपी चौधरी ने विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम एक महीने तक चलाया जाएगा। सीएमओ डॉ़ चौधरी ने बताया कि नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को शहरी व ग्रामीण सत्रों के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता विटामिन-ए की संपूर्ण खुराक निशुल्क पिलाएंगे।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि जिले के 2,66,225 बच्चों को विटामिन-ए की दवा पिलाई जाएगी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. जेसी सरोज, डीसीएमओ डॉ. लाल जी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार यादव, डीसीएमएच सुजीत मौर्य, डीएमसी (यूनीसेफ) महेंद्र कुशवाहा, बीसीसीएम (यूएनडीपी) संदीप तिवारी व बीपीएम दुर्गेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें