सुल्तानपुर। केएनआईपीएसएस में परास्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 29 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान के परीक्षा नियंत्रक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए फॉर्म 15 सितंबर से 29 सितंबर तक भरे जाएंगे। एमए, एमएससी और एमकॉम के विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद, छात्र-छात्राओं को फॉर्म की प्रति, शुल्क रसीद, पूर्व सेमेस्टर की अंकतालिका और अपार आईडी की छायाप्रति संबंधित विभाग में जमा करनी होगी।-संवाद