फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बिजली कटौती के खिलाफ निकाला लालटेन जुलूस

Sun, 02 Jul 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर तिकोनिया पार्क के पास लालटेन लेकर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के सदस्य। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में हो रही बिजली की अंधाधुंध कटौती को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर आई। लालटेन लेकर जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साथ ही ऊर्जा निगम में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी किए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी लालटेन जुलूस निकाला। तिकोनिया पार्क से निकला जुलूस विकास भवन तक पहुंचा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली कटौती का दंश पूरा जिला झेल रहा है। गर्मी के चलते अस्पतालों में मरीजों की बाढ़ सी आ गई है।


डॉ. संदीप शुक्ला ने कहा कि 21वीं सदी में भी लोगों को बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार बिना कटौती किए आम जनमानस को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति कर रही है। ऊर्जा निगम में कर्मचारियों की कमी है। इस वजह से जगह-जगह बिजली आपूर्ति में दिक्कत हो रही है। ऐसे में रिक्त पदों को भरने की आवश्यकता है। इस मौके पर महमूद खान, रवींद्र तिवारी, अजीत श्रीवास्तव, अरविंद यादव, विजय बहादुर प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें