फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों के लिए सर्किल रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला उद्योग केंद्र में बुधवार को इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया। बैठक में एलडीएम के नहीं पहुंचने पर उद्यमियों ने नाराजगी जताई। उद्यमियों तथा औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को उद्योग स्थापना के लिए बेहतर माहौल का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र अनूप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन श्रीवास्तव के साथ जिले के उद्यमियों तथा औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया। बैठक में लघु उद्योग भारती के संयोजक/भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि कई उद्यमी 2017 की इन्वेस्टर समिट में एमओयू साइन किए थे। अभी तक उन्हें सरकार की ओर से जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है।
लघु उद्योग भारती के सह संयोजक अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने एकल मेज व्यवस्था के तहत निवेश मित्र पोर्टल पर लाइसेंस एनओसी के लिए प्रार्थना पत्र आमंत्रित करता है। अधिकतर प्रार्थना पत्रों को बेवजह निरस्त कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन

यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन श्रीवास्तव ने कहा कि उद्यमी स्वयं भी ग्रामसभा की जमीनों को तलाशें और हमें अवगत कराएं। उन्हें सर्किल रेट पर उद्योग लगाने के लिए ग्राम सभा की भूमि आवंटित कराई जाएगी। इसके लिए उद्यमी पहले एमओयू साइन करें और साथ में जमीन के बारे में भी अवगत कराएं। इस मौके पर लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक संतोष दुबे, उद्यमी राजेंद्र कसौधन, सुधीर कसौधन, बीके अग्रवाल, मोहम्मद इलियास, हेमंत पांडेय, रामू मोदनवाल, मोहित बरनवाल समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें