फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सेमीफाइनल में पहुंचीं लालू का पुरवा व नेवादा की टीमें

Sat, 13 Jan 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में चल रहे 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के 12वें दिन शुक्रवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच हुए। पहले मैच में लालू का पुरवा ने मनिकापुर व दूसरे में नेवादा ने टीएमके परासिन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। शनिवार को सेमीफाइनल व रविवार को फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन


क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच नेवादा और टीएमके परासिन बीच खेला गया। नेवादा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में पांच विकेट खोकर 122 रन बनाए। जवाब में टीएमके परासिन की टीम नौ विकेट खोकर 102 रन ही बना सकी। नेवादा की टीम ने 20 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच परवेज रहे जिन्होंने दो ओवरों में 11 रन देकर छह विकेट झटके।

दूसरा मैच मनिकापुर और लालू का पुरवा के बीच खेला गया। मनिकापुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में आठ विकेट खोकर 76 रन बनाए। जवाब में लालू का पुरवा ने नौवें ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य पूरा कर लिया। लालू का पुरवा ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच सचिन रहे जिन्होंने तीन छक्कों की मदद से 18 गेंदों पर 38 रन बनाए। टूर्नामेंट में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


निर्णायक अनिल शर्मा व अनिल यादव रहे। संचालन चौधरी आशुतोष व प्रिंस वर्मा ने किया। इस अवसर पर विनोद वर्मा, रोहित, अनिल गौतम व महेंद्र वर्मा मौजूद रहे। आयोजक मंडल में जगन्नाथ वर्मा व मुनेंद्र मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें