फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गरीबी से तंग मजदूर ने फंदे से लटककर जान दी

Thu, 27 Jul 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र जयसिंहपुर के सिसौड़ा गांव में बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में एक मजदूर का शव उसके मकान में फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि वह आर्थिक समस्या से जूझ रहा था। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



सिसौड़ा ग्राम पंचायत के भोजा का पुरवा गांव निवासी महेश (45) मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि घरेलू कामों के लिए उसने कुछ लोगों से कर्ज भी लिया था। गरीबी के चलते वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात वह खाना खाकर अपने छप्पर नुमा मकान में सोने चला गयाहा।


बृहस्पतिवार तड़के परिजन सोकर उठे तो उसका शव छप्पर में फंदे के सहारे लटकता मिला। यह देख घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



महेश अपने पीछे पत्नी चमेला (43), बेटी सरिता (23), रोली (18), बेटे सोनू (21), गौतम (17) व शिवांग (15) को छोड़ गया है। ग्रामीण बताते हैं कि पहले भी उसने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात उसका परिजनों से झगड़ा हुआ था। सेमरी चौकी इंचार्ज केसी यादव ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें