फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मंदिर की चहारदीवारी गिरने से दबकर मजदूर की मौत

Sun, 22 Sep 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर के सीताकुंड मोहल्ले में गिरी बांउड्रीवाल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में सीताकुंड स्थित चित्रगुप्त मंदिर की चहारदीवारी से सटकर नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे निर्माण के दौरान मंदिर की चहारदीवारी ढह गई। उसके मलबे में दबकर चार मजदूर घायल हो गए। मलबे से बाहर निकालकर मजदूरों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। एक मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन



शहर के सीताकुंड के निकट चित्रगुप्त मंदिर के पास नगर पालिका की ओर से नाली व सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। चित्रगुप्त मंदिर की चहारदीवारी के बगल नाली के लिए गड्ढा खोदा गया था। वहां पर शनिवार की दोपहर नगर पालिका के एक ठेकेदार के साथ कुछ मजदूर अंडरग्राउंड नाली बना रहे थे। अंडरग्राउंड हिस्से में पाइप डाली जा रही थी। इसी बीच मंंदिर की चहारदीवारी ढह गई। दीवार के मलबे में दबकर मजदूर पंकज निषाद (19) निवासी बलुआ कोतवाली नगर, सोहनलाल (30) निवासी करौंदिया देहात कोतवाली नगर, रामू निषाद व छोटू निषाद निवासी बलुआ कोतवाली नगर घायल हो गए।


घटना होते ही अन्य मजदूरों ने काम रोक दिया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पंकज को चिकित्सकों ने मृत घोेषित कर दिया, जबकि सोहनलाल को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अन्य दोनों का इलाज करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी होने के बाद तहसीलदार सदर हृदयराम तिवारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण का कार्य नगर पालिका करवा रही थी। घटना की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें