फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: व्यापारियों के हितार्थ कई योजनाएं चला रहा श्रम विभाग

विज्ञापन
सुल्तानपुर के श्रम विभाग कार्यालय में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते व्यापारी। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के रुद्र नगर स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में शनिवार को व्यापारियों के साथ एक बैठक हुई। इसमें मौजूद सहायक श्रमायुक्त मधुबन राम ने व्यापारियों को बताया कि उनका विभाग व्यापारियों के हित में कई योजनाओं का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन



कारखाना निदेशक अनंत कुमार ने उद्यमियों को कारखाना पंजीयन कराने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद कारखाने में कार्य करने वाले श्रमिकों को श्रम कल्याण परिषद की तरफ से दुर्घटना होने पर या अन्य कोई घटना होने पर सरकार की ओर से कई लाभ प्रदान किए जाते हैं।


बैठक में उपस्थित भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने भरोसा दिलाया कि व्यापारीगण श्रम विभाग की तरफ से संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करेंगे। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुराग त्रिपाठी, व्यापारी नेता राजू अग्रवाल, राजेंद्र कसौधन, विजय नारायण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें