फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कृतिका ज्योत्सना होंगी जिले की डीएम

Sun, 01 Oct 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कृतिका ज्योत्सना
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चिकित्सक हत्याकांड के बाद चल रहे बवाल के बीच शासन ने डीएम को बदल दिया है। शासन ने डीएम के प्रार्थना पत्र पर मातृत्व अवकाश स्वीकृत करते हुए यूपी कैडर की 2014 बैच की आईएएस अधिकारी कृतिका ज्योत्सना को जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन



आंध्र प्रदेश की मूल निवासी व इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की छात्रा रहीं कृतिका को आईएएस में आंध्र प्रदेश कैडर मिला था। इसके बाद यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी व जौनपुर जिले के निवासी राहुल पांडेय से विवाह के बाद कृतिका के आवेदन पर केंद्र सरकार ने उन्हें यूपी कैडर आवंटित कर दिया।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शासन में मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन किया था। चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड को लेकर चल रहे बवाल में भागदौड़ को देखते हुए डीएम ने शासन से मातृत्व अवकाश जल्द देने की मांग की थी। शासन ने शुक्रवार को जसजीत कौर का अवकाश मंजूर करते हुए कृतिका ज्योत्सना को नया डीएम बनाया है। कृतिका के तीन अक्तूबर को चार्ज संभालने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें