सुल्तानपुर। केशकुमारी जीजीआईसी में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव में खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कीर्ति विजेता बनीं। शाजिया बानो दूसरे व रिया अग्रहरि तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में वंशिका अव्वल, जीनत दूसरे व श्रद्धा यादव तीसरे स्थान पर रहीं।
गीत प्रतियोगिता में अंजलि यादव प्रथम, पूर्णिमा चतुर्वेदी द्वितीय व अंजलि श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में आंचल कसौधन प्रथम तो अंजू मिश्रा द्वितीय रहीं। नाटक प्रतियोगिता में महाजबी बानो की टीम प्रथम, अनुपमा की टीम द्वितीय व रिया अग्रहरि की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान एडीआईओएस जटाशंकर यादव, प्रधानाचार्य जीआईसी बुआपुर अब्दुल कादिर व प्रधानाचार्य जीजीआईसी पल्लवी सिंह ने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सुनीता अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि रचना अग्रवाल रहीं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपा द्विवेदी व डॉ. बबिता जैन ने किया। इस दौरान प्रवक्ता डॉ़ रीना केसरवानी, डॉ. खुर्शीद अनवर, शैलेंद्र चतुर्वेदी, सुनीता देवी सरोज, मुक्ता सिंह, सुमन यादव, सीमा यादव, जाकिया खातून, तृप्ति मिश्रा, विमला शर्मा, इशरत जबी, लाल चंद्र यादव व धर्मराज यादव उपस्थित रहे।