फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक के अपहरण का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के घरहा खुर्द क्षेत्र से एक युवक पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के भाई की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। यह केस नगर क्षेत्र के घरहा खुर्द निवासी रामलौट ने दर्ज कराया है। रामलौट का छोटा भाई विजय कुमार उर्फ कल्लू (26) पिछले 19 नंवबर को घर से निकला था, तब से उसका कुछ पता नहीं चला। रामलौट ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर सिरवारा रोड की एक महिला समेत दो लोगों पर अपने भाई के अपहरण का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें