फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पांच मीटर चौड़ा होगा कटावा मार्ग, 7.70 करोड़ रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
कटावा मार्ग। - फोटो : कटावा मार्ग।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर-हलियापुर सड़क से कटावा के लिए निकले मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनाने का रास्ता साफ हो गया है। शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने करीब सवा तीन किमी लंबे मार्ग की टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्ग का निर्माण शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने गोमती नदी पर बने पुल से आवागमन को देखते हुए शहर के नजदीक से गुजरे कटावा मार्ग को चौड़ा करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने दो दिन पहले 7.70 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति देते हुए पहली किस्त आवंटित कर दी। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने साढ़े तीन मीटर चौड़े मार्ग को साढ़े पांच मीटर बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित किया है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि जल्द ही मार्ग का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें