जयसिंहपुर से रवाना होता कांवड़ियों का जत्थ। -संवाद
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। तहसील क्षेत्र के बझना नगईपुरपुर गांव से रविवार को कांवड़ियों का जत्था अयोध्या के नागेश्वर नाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान बोल बम..., हर-हर महादेव... से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने जलपान कराते हुए कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया।
कूरेभार-हलियापुर मार्ग स्थित बझना नगईपुरपुर में सभी कांवड़िये रविवार को जुटे। समाजसेवी विनय कुमार पांडेय व अन्य लोगों ने सभी को जलपान कराया। इसके बाद शिवभक्त डीजे की धुनों पर थिरकते हुए जयकारे लगाते पीढ़ी चौराहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक किया। वहां से जल भरकर आगे के लिए रवाना हुए।
कांवड़िया संघ के अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण पांडेय ने बताया कि पैदल चलते हुए कांवड़ियों का जत्था सोमवार शाम अयोध्या धाम पहुंचेगा। मंगलवार को नागेश्वर नाथ धाम में जलाभिषेक करेगा। इस मौके पर सतीश पांडेय, जितेंद्र, प्रेम शंकर समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।