अलीगंज से रवाना होता कांवड़ियों का जत्था। -संवाद
अलीगंज (सुल्तानपुर)। ब्लाॅक क्षेत्र कुड़वार के उत्तर गांव से शनिवार सुबह नवयुवक कांवरिया ग्रुप के तत्वावधान में 150 युवाओं की टोली कांवड़ लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। भगवान शिव का जयकारा लगाते हुए मिठनेपुर, बहुरावां होते हुए कांवड़िये अयोध्या धाम के बाबा नागेश्वर नाथ पर सोमवार को पहुुंचेंगे। जल चढ़ाने के बाद सभी वापसी के लिए प्रस्थान करेंगे। कांवड़ यात्रा में शिवपूजन गुप्ता, बबलू गुप्ता, सचिन मौर्य, कुंज बिहारी मौर्य, कुलदीप साहू, रोहित साहू व अनिल साहू आदि शामिल रहे।