देहली बाजार में कलश यात्रा निकालते लोग
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के पूरे शंकर उपाध्याय देहली बाजार में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार को कलश यात्रा का निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली यह यात्रा पूरे कनपुरियन, पूरे चौपई, जबरगंज, शुक्लहिया होते हुए मां काली माता के स्थान गोलहन भवानी समरथपुर पहुंची। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व पुरुषों ने मंदिर में मातारानी का दर्शन पूजन किया। श्रद्घालुओं के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके बाद कलश यात्रा वापस कथा स्थल पर पहुंच समाप्त हुई। कथा 25 फरवरी तक चलेगी। कथा व्यास पंडित श्रवण तिवारी प्रवचन करेंगे।