फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक गोमती नदी में कूदा

विज्ञापन
कुड़वार घाट पर जांच करती पुलिस। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार घाट पुल से शनिवार को एक युवक गोमती नदी में कूद गया। पुल पर पहुंची एक महिला ने गमछे और झोले से उसकी पहचान अपने पति के रूप में की। गोताखोर नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक शनिवार दोपहर पुल पर पहुंचे युवक ने रेलिंग पर गमछा बांधा और पुल के पास झोला रख दिया। जब तक लोग कुछ समझते, वह नदी में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही थी, इसी बीच पहुंची कुड़वार के पूरे तिलक दलित बस्ती की रहने वाली राधा ने बताया कि जो गमछा और झोला यहां मिला है, वह उसके पति प्रदीप (39) का है। पुलिस ने युवक की तलाश में गोताखोरों को नदी में उतारा, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें