फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चारों तरफ दिखा उल्लास

Sat, 09 Sep 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
इस्कान मंदिर में सजी राधा-कृष्ण की झांकी। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बृहस्पतिवार को जिले में चारों तरफ उल्लास झलका। जगह-जगह भव्य झांकियां सजाई गईं। श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। घरों में छोटे बच्चों ने कान्हा और राधा का रूप धरा। पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में भी रात 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म होते ही शंखनाद, घंटा घड़ियाल बजने लगे, पटाखे छोड़े गए। चहुंओर हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की... गूंजता रहा।
विज्ञापन



शहर के चौक, शाहगंज चौराहा, गोलाघाट, करौंदिया, राहुल चौराहा व अन्य स्थानों पर झांकियां देखने को मिलीं। पुलिस लाइन में राधा-कृष्ण मंदिर की भव्य सजावट आकर्षण का केंद्र रही। अलीगंज स्थित चौकी में कीर्तन हुआ। नेताजी सुभाष सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रतापपुर कमैचा में कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई।


देहली बाजार के पूरे चेत सिंह में सजी भव्य झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र बने। पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर भवानीपुर में युवा भोजपुरी गायक राहुल पांडेय रमन ने भजन सुनाए तो महिलाओं ने सोहर गाया।
विज्ञापन



हनुमानगंज बाजार में राधा-कृष्ण व सुदामा की आकर्षक झांकी दिखी। कारीबाहर गांव में राधाकृष्ण मंदिर परिसर में हवन-पूजन का कार्यक्रम हुआ। लंभुआ में मेनरोड, ब्लॉक रोड, दियरा रोड सहित कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप की झांकी सजाईं गई। केक काटकर कान्हा का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें