फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: पुलिस चौकी के पास दुकान से लाखों के जेवरात चोरी

Sat, 11 Feb 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जांच करने पहुंचे सीओ लंभुआ।
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर प्रतापगंज पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित धर्मेंद्र कुमार सोनी की सोने-चांदी के आभूषण की दुकान को चोरों ने बृहस्पतिवार रात निशाना बनाया। दीवार में सेंध लगाकर दाखिल हुए चोरों ने गैस कटर से लॉकर को काटकर जेवरात पार कर दिए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर धर्मेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। सीओ लंभुआ ने मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें