फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्पाई नाइट विजन व ड्रोन कैमरे से खोजा जा रहा सियार

Fri, 06 Sep 2024 03:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के दियरा के कोड़रिया पुरवे में बच्ची की मौत के तीन दिन बाद भी वनकर्मियों को सियार खोजे नहीं मिला। अब उसे खोजने के लिए वन विभाग की ओर से पीड़ित के घर के पास और आने-जाने के अन्य संभावित स्थानों पर वन विभाग ने स्पाई नाइट विजन व ड्रोन कैमरे लगवा दिए हैं। ड्रोन कैमरे से उसकी तलाश की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि कैमरे में देखने के बाद सियार को पकड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन



कोड़रिया में सोमवार की रात एक मासूम को सियार ने शिकार बना लिया था। घटना के बाद से लगातार वन विभाग की टीम दियरा के कोड़रिया पुरवे में डटी है। हिंसक हुए सियार को पकड़ने के लिए तार बांधे गए हैं। जाल बिछाकर पिंजड़ा लगया गया। इसके बाद भी वन्यजीव को नहीं पकड़ा जा सका। बुधवार की रात टार्च की रोशनी में गांव व आसपास सियार की खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।


बृहस्पतिवार को दिन में वन विभाग की टीम ने पीड़ित मोनू के घर व आसपास संभावित स्थानों पर स्पाई नाइट विजन कैमरे लगा दिए। इन कैमरों के जरिए अब सियार को देखने की व्यवस्था की गई है। डीएफओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि कैमरे का कंट्रोल वनकर्मियों के पास रहेगा। इसके लिए ड्रोन कैमरा भी इस्तेमाल किया जा रहा है। वन्यजीव के दिखते ही संभावित स्थलों पर जाल व पिंजड़ा रखकर उसे पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन





लोगों ने छोड़ दिया बाहर सोना
कोड़रिया गांव निवासी सजरुल निशा ने बताया कि जब से सियार बच्ची को लेकर गया है। उनके परिवार के लोगों ने बाहर सोना छोड़ दिया है। रिजवाना ने बताया कि दरवाजे की जगह मोटे कपड़े को झोपड़ी में बांधकर वह सुरक्षा कर रही हैं। बुजुर्ग बाबूलाल ने बताया कि वह सभी छप्पर के नीचे रहते हैं। सुुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। कोड़रिया गांव में तीन परिवार हैं। वह छप्पर के नीचे गुजर-बसर कर रहे हैं। उनके घरों में कोई दरवाजा नहीं है।




शिविर लगाकर किया जागरूक
कोड़रिया में घटना होने के बाद जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देश पर बृहस्पतिवार को आपदा राहत विभाग की ओर से दियरा गांव में जागरूकता शिविर लगवाया गया। उप जिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा ने ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने ऐसी घटनाओं के बारे में तत्काल सूचना देने का सुझाव ग्रामीणों को दिया। शिविर में कई विभागों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें