सुल्तानपुर। श्रीमद्भागवत कथा हमें पंचतत्वों की शुद्धता बनाए रखने का संदेश देती है। पर्यावरण की शुद्धता बनाए रखना हर मानव की नैतिक जिम्मेदारी है। ये बातें कथा प्रवाचक पं. सुनील शास्त्री ने कहीं। वे मंगलवार को पांचवें दिन धनपतगंज के चौबौली में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन कर रहे थे।
कथा समापन पर व्यास पीठ की आरती उतारी गई। इस मौके पर अजय पांडेय, राधेरमण, योगेश सिंह, रामकुमार यादव मौजूद रहे। संवाद