फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फार्मासिस्ट के खिलाफ जांच पूरी, निदेशालय करेगा फैसला

Sat, 16 Sep 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर सीएचसी में रैबीज के इंजेक्शन का पैसा लेते हुए एक फार्मासिस्ट का वीडियो वायरल होने के मामले में जल्द ही निलंबन जैसी कठोर कार्रवाई भी हो सकती है। सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट निदेशालय भेज दी है।
विज्ञापन



मोतिगरपुर में रैबीज के इंजेक्शन के लिए 50-50 रुपये लिए जाने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में फार्मासिस्ट को 500 रुपये दे रहे युवक ने आरोप लगाया था कि हर बार इंजेक्शन के पचास रुपये यहां लिए जाते हैं।


यह सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश चौधरी ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच शुरू करा दी थी। शुक्रवार को तीन सदस्यीय जांच कमेटी में शामिल एसीएमओ डॉ. राधा वल्लभ, डिप्टी सीएमओ डॉ. लालजी और एओ योगेंद्र सिंह ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी। इसके बाद सीएमओ ने यह रिपोर्ट निदेशालय भेज दी है।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. चौधरी ने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है जिसके बारे में अभी कुछ नहीं बताया जा सकता। हालांकि माना जा रहा है कि इस मामले में कठोर कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल फार्मासिस्ट सीएमओ कार्यालय से अटैच है और अधीक्षक का बृहस्पतिवार को ही तबादला कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें