फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्व सपा विधायक पर दर्ज केस में इंस्पेक्टर ने दी गवाही

Thu, 24 Oct 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय व उनके 11 समर्थकों पर दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में बुधवार को प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्र ने गवाही दी। एक अन्य केस में दरोगा का मुख्य बयान दर्ज किया गया। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए आठ नवंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान बिना अनुमति सभा करने के आरोप में उड़नदस्ता प्रभारी रहे बीडीओ संदीप सिंह ने लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय व उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस लंभुआ कोतवाली व कोतवाली देहात थाने में दर्ज कराया था। लंभुआ कोतवाली में दर्ज केस में प्रतापगंज चौकी में तैनात रहे प्रभारी चौकी इंचार्ज व वर्तमान समय में अमेठी जिले के फुर्सतगंज थाने में तैनात दरोगा सुरेश कुमार की गवाही दर्ज की गई।
पूर्व मंत्री पर दर्ज केस में नहीं हुई गवाही
सुल्तानपुर। पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह समेत चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हत्या व साजिश करने के केस में बुधवार को अभियोजन पक्ष का गवाह कोर्ट में गवाही देने नहीं आया। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट की एडीजे एकता वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 29 अक्तूबर की तिथि नियत की है। पूर्व मंत्री व अन्य आरोपियों पर 17 अप्रैल 2001 को जगदीशपुर थाना क्षेत्र में राजकुमार की हुई हत्या के मामले में केस दर्ज किया गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें