सुल्तानुपर। सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा व कई अन्य सपाइयों पर सड़क जामकर यातायात बाधित करने के मामले में बृहस्पतिवार को दरोगा पंकज सिंह गवाही देने कोर्ट नहीं आए। सरकारी वकील वैभव पांडेय ने बताया कि कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 29 मई की तिथि नियत की है।