फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वृहद कान्हा उपवन गोशाला का निरीक्षण

Fri, 11 Oct 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज(सुल्तानपुर)। अनियमितता की शिकायत मिलने पर सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन कान्हा उपवन गोशाला गूरेगांव का निरीक्षण किया। विधायक ने जिला पशु चिकित्सा अधिकारी को जांच के बाद कार्य कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने गूरेगांव में एक करोड़ 60 लाख की लागत से बन रही वृहद कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली सामग्री की जांच की। विधायक ने मौके से जिला पशु चिकित्सा अधिकारी अमित कुमार तिवारी को फोन कर निर्माण कार्य में मिली अनियमितता से अवगत कराया।
तकनीकी टीम से जांच कराने के बाद दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। विधायक ने कार्यदायी संस्था सीएलएफ के कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार गोवंशों के संरक्षण को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन

गोशाला का निर्माण कार्य पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों की तरफ से मिल रही अनियमितता की शिकायत पर गोशाला का स्थलीय निरीक्षण किया गया। संबंधित विभाग के अधिकारियों को तकनीकी जांच कराने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने को कहा गया है। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री रत्नेश तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें