फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डायरिया से मासूम ने तोड़ा दम, एक बच्चा लखनऊ रेफर

Sun, 18 Jun 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुरप मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी के बीच लू का खतरा बढ़ गया है। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीते 24 घंटों के दौरान लू की चपेट में आए 15 मरीजों को भर्ती कराया गया। इनमें से एक मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया जबकि एक बच्चे की हालत को गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी में प्रतिदिन डायरिया व बुखार की चपेट में आए मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




उमस भरी गर्मी व बढ़ते तापमान से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी व लू से मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। स्वशासी राजकीय मेडिकल के वार्डों में लू की चपेट में आए मरीजों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक सामान्य दिनों की अपेक्षा इमरजेंसी वार्ड में पिछले सप्ताह से डायरिया व बुखार से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।



बीते 24 घंटों में इमरजेंसी वार्ड में डायरिया व बुखार से पीड़ित करीब 15 मरीज भर्ती किए गए। कोतवाली देहात क्षेत्र के पन्ना टिकरी निवासी सुरेंद्र की पुत्री प्रियांशी (नौ माह) की तबीयत तीन दिनों से खराब चल रही थी। वह बुखार के साथ दस्त से भी पीड़ित थी।
विज्ञापन



परिजनों ने बताया कि कस्बे से दवा लाकर बच्ची को पिला रहे थे लेकिन राहत नहीं मिल सकी। शनिवार रात से हालत गंभीर हो गई। रविवार दोपहर उसे भदैंया सीएचसी ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।


प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी रंजीत अपने दो वर्षीय पुत्र सार्थक को लेकर रविवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। सार्थक तेज बुखार व डायरिया से पीड़ित था। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें