फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत

Wed, 08 Nov 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र बंधुआकला के ऊंचगांव के पड़वापुर के पास मंगलवार शाम एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पड़वापुर गांव के रामराज चौहान का पुत्र आदित्य चौहान (04) मंगलवार शाम सड़क के पास खेल रहा था। इसी बीच वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर चालक वहां से फरार हो गया। घटनास्थल पर ही आदित्य की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर अलीगंज चौकी प्रभारी शिवजनम यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। मासूम बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें