धनपतगंज (सुल्तानपुर)। सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। आरडीह निवासी नन्हे सोनी (55) शनिवार को हरौरा बाजार में बाइक से भवानीगढ़ जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। कूरेभार-हलियापुर मार्ग पर देहली बाजार की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार मैजिक से टक्कर लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां से उन्हें लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया था। परिजनों ने लखनऊ ले जाने के बजाए उन्हें जिले में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।