फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डेढ़ साल से नहीं हुई वरासत, घूस मांग रहे राजस्वकर्मी

Sun, 04 Aug 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। मैडम मेरे पति की मौत पिछले साल 17 अप्रैल को हो गई थी। तब से मैं वरासत दर्ज कराने के लिए दौड़ रही हूं, लेकिन लेखपाल व राजस्व निरीक्षक घूस मांगते हैं। इस बात की शिकायत ऑनलाइन और ऑफलाइन कई बार की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जयसिंहपुर तहसील सभागार में मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पारसपट्टी के कोयलहा गांव निवासी प्रभात सिंह की पत्नी सुधा सिंह ने डीएम को यह शिकायत सुनाई। डीएम ने एसडीएम को प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



डीएम कृत्तिका ज्योत्सना और एसपी सोमेन बर्मा जब संपूर्ण तहसील समाधान दिवस जयसिंहपुर में सुनवाई कर रहे थे तो राजस्व विभाग की ऐसी कई गंभीर शिकायतें सामने आईं। महमूदपुर सलारपुर निवासी माता प्रसाद ने बताया कि एक बार उनकी पक्की पैमाइश हो गई है। अब उसी की दोबारा पैमाइश करके राजस्व कर्मी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं और झूठी रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ महानिया गांव निवासी मंजू पुत्री राम सिंगार ने दबंगों पर अपने पिता को पीटने का आरोप लगाया तो गनेशपुर कैथौली निवासी शांति पत्नी स्व घिराऊ ने बताया कि लेखपाल कानूनगो उनकी जमीन की हदबरारी नहीं कर रहे हैं।

डीएम ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया है। इस दौरान आईं 203 शिकायतों में महज 12 का निस्तारण हुआ। सुनवाई में सीडीओ अंकुर कौशिक, सीएमओ डॉ. ओपी चौधरी, एसडीएम विपिन द्विवेदी, सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह समेत जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सदर तहसील, बल्दीराय, लंभुआ और कादीपुर में अन्य अधिकारियों ने शिकायतों का समाधान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें