सुल्तानपुर। इलेक्ट्रिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के थोक व्यापारी अनुराग गुप्ता ने बताया कि इन दिनों इंडक्शन चूल्हे की मांग में इजाफा हुआ है। इन दिनों इंडक्शन चूल्हे की बिक्री तकरीबन 10 फीसदी बढ़ी है। पहले रोजाना औसतन 18 से 20 इंडक्शन का आर्डर बुक किया जाता था, जो अब 22 से 25 पहुंच गया है। इलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेता रजनीश तिवारी ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में इंडक्शन की बिक्री बढ़ी है। (संवाद)