सुल्तानपुर तिकोनिया पार्क पर लोकार्पण करतीं सांसद मेनका गांधी। -सं
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने मणिपुर की घटना को बेहद अफसोसनाक करार दिया है। कहा कि महिला को निर्वस्त्र घुमाने की घटना बेहद दुखद है। सरकार ऐसा कार्रवाई कर रही है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
शहर के तिकोनिया पार्क में शुक्रवार सुबह आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि मणिपुर की घटना दिल झकझोरने वाली है। ऐसी घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए। सरकार ने इसका संज्ञान लिया है। सरकार ऐसा कार्रवाई कर रही है जिससे घटना दोबारा न हो सके।
उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण पाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की सीख दी। कहा कि शहर के वेंडिंग जाने में विधायक विनोद सिंह व एमएलसी के सहयोग से शेड बनाया जाएगा। उन्होंने जोन में स्थान चाहने वाले ठेला दुकानदारों को नगर पालिका में आवेदन का सुझाव दिया। सांसद ने बिरसिंहपुर के 100 शैय्या अस्पताल में हरीशंकरी का पौध रोपा।