सुल्तानपुर। कानून-व्यवस्था की स्थिति को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस कप्तान ने पांच थानों के इंचार्ज बदलते 14 अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है। इसके तहत आठ पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से फिर फील्ड में लाकर तैनाती दी गई है। फेरबदल के बावजूद एक ही थाने व चौकी में सालों से जमे कई इंचार्ज अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे हैं।
फेरबदल के तहत प्रभारी निरीक्षक कादीपुर इंस्पेक्टर रवि कुमार को प्रभारी निरीक्षक अखंडनगर, प्रभारी निरीक्षक शिवगढ़ इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कादीपुर, प्रभारी न्यायालय सुरक्षा इंस्पेक्टर राजकुमार को प्रभारी निरीक्षक शिवगढ़ बनाया गया है।
इसी तरह प्रभारी सीसीटीएनएस इंस्पेक्टर चंद्रभान वर्मा को निरीक्षक यातायात, निरीक्षक अपराध मोतिगरपुर इंस्पेक्टर यदुवीर सिंह को निरीक्षक अपराध थाना कुड़वार, निरीक्षक अपराध अखंडनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार वर्मा को निरीक्षक अपराध थाना दोस्तपुर के पद पर तैनात किया गया है।
जबकि पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर ज्ञानचंद्र शुक्ला को प्रभारी निरीक्षक मोतिगरपुर, एसआई तरुण कुमार पटेल को थानाध्यक्ष धम्मौर, एसआई कृष्णमोहन सिंह को प्रभारी सीसीटीएनएस, एसआई राजेश कुमार मिश्र को न्यायिक सम्मन सेल, एसआई रामजीत यादव को थाना दोस्तपुर, एसआई दिनेश सिंह चंदेल को थाना धम्मौर, एसआई ज्ञान बहादुर यादव को प्रभारी फील्ड यूनिट फिंगर प्रिंट, मुख्य आरक्षी संजय सोनकर को हेड मोहर्रिर लंभुआ थाना पर तैनाती दी गई है।