दूबेपुर के अलहदादपुर में गो संरक्षण केंद्र के उद्घाटन समारोह में मंचासीन विधायक, सीवीओ व अन्य अ
दूबेपूर। प्रदेश की योगी सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। यह बात भाजपा विधायक विनोद सिंह ने कहीं। वे रविवार को अलहदादपुर गांव में नवनिर्मित वृहद गो संरक्षण केंद्र (गोशाला) के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने गांव के आसपास घूमने वाले निराश्रित पशुओं को गोशाला में पहुंचाने की ग्रामीणों से अपील की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि इस गोशाला में 300 गोवंश संरक्षित किए जा सकते हैं। प्रधान आदर्श पांडेय ने बताया कि जनसमस्याओं पर विधायक ने त्वरित समाधान का ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है। इस मौके पर पूर्व प्रधान बहरौली प्रमोद पांडेय, बीडीओ दिव्या सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।