फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत रहेगी तो जुल्म नहीं पनपेगा : डॉ. कल्बे रुशैद

Mon, 04 Nov 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे चीनी मिल स्थित सैदखानपुर में रविवार को मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस में पहुंचे मौलाना डॉ. कल्बे रुशैद रिजवी ने कहा कि जुल्म मोबोक्रेसी (भीड़तंत्र) और इंसाफ डेमोक्रेसी (लोकतंत्र) का रूप लेता है। इस दौरान वे मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि साथ रहने के लिए हमें जिस वातावरण की जरूरत है, वह न्याय है। यदि न्याय का वातावरण बना रहेगा तो इंसानियत की हुकूमत कायम रहेगी। इंसानियत की हुकूमत कायम रहेगी तो कभी जुल्म नहीं पनपेगा। आज मुस्लिम यूथ को चाहिए कि वह नेट का इस्तेमाल समाज के हित के लिए करे। इस मौके पर जमीरुल हसन, मौलाना सफदर जैदी, शबीह अहमद बब्लू, मुजाहिद अकबर, डॉ. जफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें