सुल्तानपुर। पंचायत चुनाव की अधिसूचना लागू होने के साथ पुलिस-प्रशासन ने प्रचार सामग्री को हटाना शुरू कर दिया।
शुक्रवार को मोतिगरपुर क्षेत्र के पांडेबाबा, ढेमा, चौहानपुर, बेलहरी, दियरा बाजार, दियरा चौराहा व मोतिगरपुर चौराहे पर लगे विभिन्न दलों के नेताओं के होर्डिंग्स व बैनर को पुलिस ने हटवा दिया।
बरौंसा में एसडीएम की अगुवाई में एक टीम ने खंभों पर लगे पोस्टर व बैनरों को हटवाया।