फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हिंदुआबाद, पांडेबाबा व चांदा ने जीते मैच

Sun, 28 Jan 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करौदीकलां (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के हिंदुआबाद गांव में शनिवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच हिंदुआबाद व सिंगरामऊ के बीच हुआ। इसमें हिंदुआबाद विजयी रहा। दूसरा मैच सराय व पांडेबाबा के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में पांडेबाबा 18 रनों से विजयी रहा। तीसरे मैच में जौनपुर जिले की हैदरपुर की टीम चांदा से हार गई।
विज्ञापन


सुभाष चंद्र त्रिपाठी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे पूर्व ब्लाॅक प्रमुख डॉ. श्रवण कुमार मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजक विपिन तिवारी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अंपायर शुभम तिवारी व बबलू तिवारी रहे तो कमेंट्री अंकित पांडेय व बृजेश यादव ने की। इस मौके पर रितेश दुबे, विक्की वर्मा, मदन तिवारी, पप्पू उपाध्याय, गोले तिवारी व सत्यम मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें