फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हिमगिरि व तुलसी साढ़े चार घंटे लेट

Tue, 09 Jan 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ठंड में रूट की प्रमुख ट्रेनें आए दिन लेट चल रही हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों पर कोहरे का असर पड़ा है। सोमवार को हिमगिरि डाउन, तुलसी अप एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें तय समय से कई घंटे की देरी से रवाना की गईं। इस वजह से सर्दी में यात्रियों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


आनंदविहार से रक्सौल तक जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस सोमवार को तय समय से करीब एक घंटे लेट रही। सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब दो घंटे की देरी से रवाना की गई। जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब साढ़े चार घंटे की देरी से रवाना की गई।

कुंभ अप एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंंटे लेट रही। श्रमजीवी अप एक्सप्रेस तय समय से करीब डेढ़ घंटे से अधिक लेट रही। तुलसी अप एक्सप्रेस तय समय से करीब साढ़े चार घंटे की देरी से सुल्तानपुर पहुुंची। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि घने कोहरे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ा है। इस वजह से रूट की प्रमुख ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें