फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जिले के हिमांशु का मुंबई की रणजी टीम में चयन

Wed, 17 Jan 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोतीगरपुर ब्लॉक के खरगपुर निवासी हिमांशु सिंह का चयन मुंबई की रणजी टीम में हुआ है। केरल के खिलाफ 19 जनवरी से 22 जनवरी तक त्रिवेंद्रम में होने वाले रणजी मैच में हिमांशु खेलते नजर आएंगे। इनके पिता वीरसेन सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर देवरिया में कार्यरत हैं। मां सुनीता सिंह ग्रहणी हैं। जिला क्रिकेट संघ के सचिव असद अहमद ने बताया कि हिमांशु के चयन पर गणपत सहाय पीजी कॉलेज स्थित डीसीए ग्राउंड पर खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बधाई देने वालोें में भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडे, आशीष पांडे, प्रधानाचार्य अंग्रेज सिंह राणा, संतोष दुबे, वेद प्रकाश उपाध्याय आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें