फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे अफसरों ने कामतागंज का नाम बदलकर किया भडिअयानपुर

Thu, 02 May 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कामतागंज बाजार के पास भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गलत नाम का बोर्ड लगा दिया है। जिस स्थान को कामतागंज के रूप में जाना जाता है, बोर्ड पर उसका नाम भडिअयानपुर लिख दिया गया है। इससे लोग नाराज हैं।
विज्ञापन

हाईवे स्थित कामतागंज बाजार की स्थापना भदैंया राज घराने के राजा कामता प्रसाद सिंह ने की थी। तभी से इसको कामतागंज के नाम से जाना जाता है। यह बाजार पन्नाटिकरी ग्राम पंचायत में स्थित है। वर्ष 2016 में यहां बाजार की दुकानों को तोड़कर सड़क को फोरलेन बनाया गया। इसके बाद ज्यादातर दुकानें दूसरे स्थान पर स्थापित हो गईं। सोमवार को बाजार के पश्चिमी छोर पर गांव के नाम का बोर्ड लगाया गया है जिसमें भडिअयानपुर लिखा गया है जबकि इस नाम का क्षेत्र संभवत: पूरे जिले में नहीं है।
इससे नाराज व्यापार मंडल अध्यक्ष संपूर्णानंद तिवारी ने कहा कि यह गलत बोर्ड लगा है जिसे देख लोग हंसी उड़ा रहे हैं। पन्नाटिकरी व कामतागंज के प्रधान प्रतिनिधि सरदार सोनकर ने बताया कि इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करके इसे ठीक कराया जाएगा। उधर, एनएचएआई के उप प्रबंधक जतिन लखमानी ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है, हो सकता है संस्था ने भूल से लगा दिया हो, इसे दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें