फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जगमग होंगे हाईवे के चौराहे और बाइपास

Thu, 30 Nov 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रोशनी के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। घनी आबादी वाले इलाकों व बाजारों में एलईडी रोड लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा सड़क पर पड़ने वाले प्रमुख चौराहों और बाइपास को अत्याधुनिक हाईमास्ट लाइट से जगमग करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन



इस निर्माणाधीन फोरलेन के सुल्तानपुर-वाराणसी खंड का काम अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। हनुमान बाइपास पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने का काम लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो गया है। अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था करने की तैयारी में जुटा है।

पहले चरण में अमहट के हाजी पेट्रोल पंप से पयागीपुर ओवरब्रिज तक एलईडी रोड लाइटें जलने लगी है। इससे रात के समय राहगीरों को काफी सहूलियत हो गई है। दुर्घटना का खतरा भी कम हो गया है। दूसरे चरण में पयागीपुर से लोहरामऊ बाजार तक खंभे व लाइट लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन





पयागीपुर से भदैंया तक लगेंगे 330 खंभे
एनएचएआई के परियोजना निदेशक (वाराणसी) आरएस यादव ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से रोड लाइट लगाने का काम कराया जा रहा है। अमहट से पयागीपुर तक काम पूरा हो गया है। दूसरे चरण में पयागीपुर से भदैंया गांव तक कुल 330 खंभे लगाने का काम जारी है। इसी क्रम में अमहट चौराहे पर एक हाईमास्ट, हनुमानगंज, लंभुआ व चांदा बाइपास के दोनों मुहानों पर दो-दो हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। हाईमास्ट की ऊंचाई 25 मीटर होगी और हर एक खंभे पर 350 वाट क्षमता की आठ लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें