फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दायर मानहानि केस में आज होगी सुनवाई

Wed, 10 Apr 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल और विनय मालवीय के खिलाफ यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने 22 फरवरी 2018 को कोर्ट में परिवाद दायर किया था।
विज्ञापन



परिवादी का आरोप है कि गृहमंत्री अमित शाह ने 10 जून 2017 को छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आरोपी अजय जायसवाल और विनय मालवीय पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। परिवादी वरुण मिश्र के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि मामले में गवाही पूरी हो चुकी है और आरोपियों को तलब करने के मुद्दे पर बहस होनी है। मंगलवार को वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण मामले में बहस नहीं हो पाई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने सुनवाई के लिए बुधवार की तिथि नियत की है।





केजरीवाल, कुमार विश्वास के केस में सुनवाई 20 को
सुल्तानपुर। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा व कांग्रेस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व कवि कुमार विश्वास के खिलाफ मुसाफिरखाना कोतवाली में पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो पाई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तिथि नियत की है। वहीं, धोखाधड़ी के मामले में आरोपित अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के मामले में भी सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें