फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केजरीवाल, कुमार विश्वास व वर्तिका सिंह के केस में नहीं हुई सुनवाई

Wed, 21 Aug 2024 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए की विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कवि कुमार विश्वास व शूटर वर्तिका सिंह के खिलाफ विचाराधीन केस में मंगलवार को सुनवाई नहीं हुई। तीनों मुकदमों की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है।
विज्ञापन



केजरीवाल व कुमार विश्वास के केस में अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी। दोनों के खिलाफ वर्ष 2014 में हुए अमेठी के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस व भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुसाफिरखाना कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। जबकि अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के खिलाफ अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति इरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने मुसाफिरखाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।


आरोप लगाया था कि वर्तिका ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के फर्जी लेटर पैड का प्रयोग कर धोखाधड़ी की थी। इस मामले में भी अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी। उधर, सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव और एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह के केस में अगली सुनवाई के लिए दो सितंबर की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें