सुल्तानपुर। यूपी के अस्पतालों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दिल्ली के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ विचाराधीन केस में बुधवार को सुनवाई टल गई। मामले में अगली सुनवाई के लिए 25 जून की तिथि नियत की गई। लंभुआ के भाजपा विधायक सीताराम वर्मा व सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा के खिलाफ दर्ज केस में अगली सुनवाई 26 जून को होगी।