फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्व सपा विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अर्जी पर सुनवाई आज

Wed, 08 Nov 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संत तुलसीदास डिग्री कॉलेज कादीपुर के पास 17 दिसंबर 2002 को छात्रा पूनम श्रीवास्तव की मौत हो गई थी। इससे नाराज लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने कादीपुर के पूर्व सपा विधायक रामचंंदर चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पूर्व सपा विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 10 आरोपियों की ओर से केस से डिस्चार्ज करने के लिए अर्जी दी गई है। मंगलवार को शोकावकाश के कारण अर्जी पर सुनवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

एमपी-एमएलए की विशेष अदालत की एडीजे एकता वर्मा ने अर्जी पर सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख नियत की है। उधर, जयसिंहपुर के पूर्व बसपा विधायक ओपी सिंह के खिलाफ विचाराधीन केस में सुनवाई के लिए कोर्ट ने 10 नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें