फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बीईओ व प्रधानाध्यापक पर मानहानि की अर्जी पर सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मानहानि करने के मामले में कुड़वार के खंड शिक्षाधिकारी व प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की अर्जी पर शनिवार को सीजेएम कोर्ट में सुनवाई होगी। यह अर्जी कुड़वार थाने के नेवरा गांव निवासी नितीश तिवारी ने सीजेएम कोर्ट में दे थी। इसमें कुड़वार के खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) श्याम बिहारी व प्राथमिक स्कूल पूरे रामभद्र पंडित का पुरवा के प्रधानाध्यापक मनोज श्रीवास्तव के खिलाफ आरोप लगाया गया है कि उन्होंने स्कूल में श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित करने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल करने का झूठा आरोप उस पर लगाते हुए, उसकी मानहानि की है।
विज्ञापन


कुड़वार थाने की पुलिस पहले ही इस मामले में केस दर्ज नहीं होने की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। अर्जी में कहा गया है कि प्राथमिक स्कूल पूरे रामभद्र पंडित का पुरवा में 17 जनवरी 2023 को गांव के ही एक व्यक्ति ने शुद्ध व श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित किया था। इसकी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। खबर वायरल करने का आरोप नेवरा गांव के नितीश तिवारी पर लगाया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें